राज्य सरकार ने किया 36 आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण

रायपुर, 15 मार्च (हि.स.)। राज्य सरकार ने शुक्रवार शाम आईएफएस अधिकारियों का बहुप्रतीक्षित स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। इसमें तीन दर्जन आईएफएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं। अनिल कुमार साहू को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक राज्य अनुसंधान प्रशिक्षण व राज्य वन अनुसंधान प्रशिक्षण का निदेशक बनाया है। आलोक कटियार को अपर निदेशक छग राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर