शुभेंदु और सुकांत जाएंगे दिल्ली, शाह और नड्डा से करेंगे मुलाकात

कोलकाता, 17 मार्च (हि.स.)। मतदान की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक बंगाल की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। भाजपा के केवल 20 नामों की घोषणा की गई है। दूसरी सूची कब जारी होगी अब तक यह निश्चित नहीं है। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को तत्काल दिल्ली बुलाया गया है। शुभेंदु अधिकारी रविवार रात को दिल्ली के लिए रवाना होंगे जबकि सुकांत मजूमदार सोमवार को रवाना होंगे। ये दोनों सोमवार को अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

   

सम्बंधित खबर