भारत से नेपाल घुसे नाइजीरियन नागरिक के साथ भारतीय नागरिक हिरासत में,नेपाल पुलिस कर रही पूछताछ

अररिया फोटो:नेपाल पुलिस के गिरफ्त में नाइजीरियन नागरिक के साथ भारतीय

अररिया 21 मार्च(हि.स.)।

सीमा पार नेपाल के कोशी प्रदेश के भारत नेपाल सीमा से अवैध रूप से नेपाल में प्रवेश करते एक नाइजीरियन नागरिक और उसके सहयोगी भारतीय नागरिक को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार झापा स्थित सशस्त्र पुलिस बल नेपाल बोर्डर आउट पोस्ट टिरिंग द्वारा गुरुवार सुबह पौने नौ बजे पैदल गस्ती के क्रम में नाइजीरियन नागरिक 32 वर्षीय अनेकोर सिमोन ओगेचुकु और भारतीय नागरिक 30 वर्षीय सनम राई को अवैध रूप से नेपाल प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई सशस्त्र पुलिस निरीक्षक केदार राज खड़का के नेतृत्व में टीम के द्वारा की गई। मेचीनगर नगरपालिका के डिल्लीगौडा से गिरफ्तार करने की बात सशस्त्र पुलिस बल ने कही। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के अनुसार पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के मणिग्राम पंचायत के मारापुल निवासी सनम राई के द्वारा नाइजीरियन नागरिक ओगेचुकु को डब्लूबी74- 0758 नम्बर के भारतीय नंबर मोटरसाइकिल पर बिठाकर खुली सीमा से अवैध तरीके से नेपाल प्रवेश करा रहा था।

नाइजीरियन नागरिक ओगेचुकु के पास से चार हजार पांच सौ भारतीय रुपये,दो मोबाइल,एक नेपाल एनआइसी एशिया बैंक का कार्ड,एक नाइजीरियन पासपोर्ट, विजा बरामद किया गया।वहीं भारतीय नागरिक राई के पास से एक मोबाइल,भारतीय एटिएम,भारतीय मुद्रा बरामद किया गया है।

नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु भारत के वीजा में 25 सितंबर 2022 को नई दिल्ली आया था,जो 23 सितंबर 2023 को ही समाप्त हो चुका था। दोनों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए अध्यागमन कार्यालय कांकरभिट्टा के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर