गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार

मुंबई,21 मार्च (हि. स.)। पालघर जिले में एमबीवीवी पुलिस ने हजारों रुपये का गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ तुलिंज व आचोले पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच युनिट 2 ने गुप्त सूचना के आधार पर 20 मार्च को,नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर क्षेत्र से एक 27 वर्षीय महिला के पास से 140 ग्राम वजन गांजा (कीमत-2800 रुपये) बरामद किया है। दूसरी घटना में आचोले पुलिस ने 20 मार्च को,नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पास,दीपा बार स्थित एक 23 वर्षीय (विराट सुरेंद्रसिंह थापा) शख्स के पास से 520 ग्राम वजन (कीमत-10,000 रुपये) गांजा जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है।फिलहाल, पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के ऊपर उक्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र

   

सम्बंधित खबर