मुख्यमंत्री आज राजनांदगांव और डोंगरगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर, 22 मार्च (हि.स.)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राजनांदगांव और डोंगरगांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय 11:30 बजे रायपुर से राजनांदगांव जिले के लिए रवाना होंगे।12:10 में राजनांदगांव में “कार्यकर्ता सम्मेलन” में होंगे शामिल होंगे। दोपहर 1:50 में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के डोंगरगांव में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में शिरकत करेंगे। 3:00 बजे कबीर मठ नादिया पहुंचेंगे। साय कबीर मठ में संत सम्मेलन में शामिल होंगे। उसके बाद शाम 5:15 बजे राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर