होली की मस्ती बीकानेर में परवान पर,प्रतिदिन चल रहा है भांग सम्मेलन

बीकानेर, 22 मार्च (हि.स.)। होली की मस्ती बीकानेर में परवान पर है। अलग-अलग चौकों में रम्मतों का मंचन हो रहा है। मंदिरों और घरों में फाग उत्सव की धूम है। कई स्थानों पर डांडिया नृत्य भी चल रहा है। वहीं मोहता चौक में बबला महाराज के नेतृत्व में भांग सम्मेलन चल रहा है। इसमें नगर के भांग प्रेमी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान महादेव की अराधना के बाद विधवत रूप से भांग का छणाव किया जाता है। इस दौरान भजन, स्तुति गान भी होता है।

मोहता चौक में सांस्कृति पाटे पर पहुंचे विधायक जेठानंद व्यास का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। वहीं बीकानेरी होली तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जैसा प्रेम, भाईचार और सौहार्द कही देखने को नहीं मिलता। उन्होंने नगरवासियों को प्रेमचारे के साथ ही होली का पर्व मनाने की बात कही। इस मौके पर पाटे पर मोहल्लेवासियों की तरफ से विधायक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

यह रहे मौजूद…

कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप उपाध्याय, राजेंद्र डीडवानिया,गोपाल आचार्य घ्रश्याम लक्षानी, सुमित गोयल,गिरिराज खत्र, बबला महाराज, मदन मास्टर, ममिया महाराज, बलदेव बिस्सा, मूलचंद बिस्सा सहित लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर