खूंटी में दो दिवसीय ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

खूंटी, 22 मार्च (हि.स.)। खूंटी जिला तीरंदाजी संघ और झारखंड तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान एनटीपीसी एवं खेलो इंडिया के सहयोग से ईस्ट जोन ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को खूंटी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम किया गया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप से भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और जनजातीय मामलों और कृषि ण्वं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित पद्मश्री पूर्णिमा महतो, भारतीय तीरंदाजी संघ के सह सचिव सुमंत चंद्र मोहंती, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एल मूर्ति, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक प्रकाश राम, डी साई ईश्वरी राव, राजेश हसदक, रोहित कोइरी, शेखर लगूरी, शिशिर महतो, करण कर्मकार, सुमित मिश्रा आदि विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। में शुभारंभ किया गया। देश के पांच राज्य बंगाल, बिहार ,उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड से लगभग 101 तीरंदाजों का आगमन हुआ है।

देश के पांच राज्यों झारखंड, बंगाल, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 101 तीरंदाजों में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधुमिता कुमारी, भाग्यवती चानू, दीप्ति कुमारी, सविता कुमारी, जुवेल सरकार, रूमा विश्वास जैसे दर्जनों अंतराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी भी भगवान बिरसा की पावन भूमि खूंटी में अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। जिला तीरंदाजी संघ से बसंत कुमार, ईशान जायसवाल, दानिश अंसारी आदि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में भागीदारी निभा रहे हैं। खूंटी जिले में पहली बार इतनी बड़ीसे प्रतियोगिता के आयोजन से जिले वासियों और खेल प्रेमियों में भी काफी उत्साह है। शुक्रवार को संपन्न प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं कंपाउंड बालिका मे झारखंड की मधुमिता, एवं बालक में भी झारखंड के दीपक कुमार प्रथम, वहीं रिकर्व बालिका वर्ग में बंगाल की रूमा विश्वास एवं बालक वर्ग में भी बंगाल के ही जुवैल सरकार प्रथम स्थान पररहे। शनिवार को टॉप 16 खिलाड़ियों के बीच व्यक्तिगत स्पर्धा होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर