कांग्रेस और सपा समेत विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग भाजपा में शामिल

देहरादून, 22 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिवार में शामिल होने का कारवां बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और सपा समेत विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ली।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय आयोजित ज्वाइनिंग अभियान में प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर नए सदस्यों को फूलमाला और पटका पहनाकर उन्होंने पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की ओर से तेजी से अग्रसर है। हमारा मिशन इस दशक को उत्तराखंड का दशक और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए राज्य के सभी पांचों सीटों पर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करनी है।

पार्टी में शामिल होने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद चंदोला के साथ प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोरखा प्रकोष्ठ संजय मल्ल, सिख ऑर्गेनाइजेशन तेजेंद्र सिंह ग्रोवर, अरविंद कुमार शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, भूपेंद्र चंदोला, धर्माचार्य विनोद पैन्यूली, पूर्व शिक्षक लाल सिंह रावत, देवानंद ज़ख्मोला, देव जुगरान, शीशपाल रावत, शुभम गौतम, एडवोकेट श्वेता भाटिया, मनीष कुमार गुप्ता, संजय जयसवाल, सोनू आहूजा, जितेंद्र जायसवाल, लक्ष्मण सिंह, संजीव त्रिपाठी, रघुनाथ सिंह पटवाल, एडवोकेट आर के उनियाल, एडवोकेट शिव थापा समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/प्रभात

   

सम्बंधित खबर