इस संसदीय चुनाव में 10 प्रतिशत पार्टी वोट बढ़ाने का लक्ष्य: प्रजापति

जम्मू, 23 मार्च (हि.स.)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील प्रजापति ने पार्टी मुख्यालय, जम्मू में मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कई मोर्चा नेता उपस्थित रहे। मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनील प्रजापति ने उन्हें परियोजनाओं के बारे में शिक्षित करके लोगों तक पहुंचने और भाजपा के लिए अपना समर्थन जुटाने के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को निखारने के उपाय सुझाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमेशा ओबीसी के कल्याण के लिए काम करती है और ओबीसी के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड और आगामी चुनावों में भारी जीत हासिल करने की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। प्रजापति ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का कायाकल्प करने के उद्देश्य से अधिकांश विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर