मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्य, भाजपा को जीत दिलाएंगे- विधायक बैरवा

शाहपुरा जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजितशाहपुरा जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजितशाहपुरा जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित

शाहपुरा, 24 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत रविवार को शाहपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शाहपुरा में आयोजित किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को लाभार्थी विशेष संपर्क, प्रथम मतदाता संपर्क और माइक्रो डोनेशन अभियान में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

विधायक लालाराम बैरवा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा विधानसभा चुनाव में उनको 60 हजार मतों की जीत मिली है। विस चुनाव के दौरान भाजपा से बागी प्रत्याशी को जो मत मिले, वो मत भी इस चुनाव में भाजपा के पक्ष में डलवाकर शाहपुरा से एक लाख मतों के अंतर से भाजपा को जीत दिलायेंगें। मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यो से इस बार के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलायसेगें। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव आम जनता के मोदी पर अटूट विश्वास का चुनाव है। इस कारण पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने सभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने एवं भीलवाड़ा लोकसभा सीट को देश में सर्वाधिक मतों से जीत वाली सीट बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों से जुड़ने ओर घर घर तक कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए लाभार्थियों के मत भाजपा के पक्ष में कराने का आव्हान किया। सांसद सुभाष बहेडिया ने सभी से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव मैदान में काम करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मोदी के चेहरे पर ही है। बस भाजपा के कमल पर मतदान कराना है।

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य नरेंद्र भाई मोदी को पुनः देश के प्रधानमंत्री के रूप में पुनर्स्थापित करने का होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाहपुरा विस क्षेत्र के पांचो मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शाहपुरा शहर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्राणप्रण से जुटकर मोदी सरकार को रिपीट करके देश में 400 सीटों से ज्यादा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर रिकार्ड कायम करेगें। सम्मेलन को जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर गुर्जर, बनेड़ा भाजपा अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया ने भी संबोधित किया।

प्रदेश में 25 सीटे ही भाजपा जीतेगी- बैरवा

विधायक लालाराम बैरवा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व प्रदेश भाजपा की कमान संभालते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा था ‘‘चुनौतियां चाहे कितनी भी हो, मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के दर्द को मुखर आवाज देकर राजस्थान को कांग्रेसी कुशासन से मुक्त करवाएंगे।‘‘ प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी और कांग्रेस का कुशासन समाप्त हुआ। इसी तरह लोकसभा में भी राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कमल खिलेगा और केंद्र में अबकी बार मोदी सरकार, 400 पार का लक्ष्य अर्जित करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द पेसवानी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर