गार्डेनरीच दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 12

कोलकाता, 24 मार्च (हि.स.)। कोलकाता के गार्डेनरीच इलाके में बहुमंजिली इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। शनिवार रात एसएसकेएम अस्पताल में एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम मरियम बीबी है। उस हादसे के बाद अभी भी तीन लोगों का एसएसकेएम में इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गार्डेनरीच मामले के लगभग एक हफ्ते बाद, अवैध बहुमंजिली निर्माण को लेकर राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इस घटना में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गार्डेनरीच हादसे के बाद शनिवार को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करने का वादा किया है। नगर निगम सूत्रों के मुताबिक यह जांच कमेटी फिरहाद के आदेश पर बनाई गई है। कमेटी का गठन नगर निगम आयुक्त धबल जैन ने किया है। समिति को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर