अनिल बलूनी पहुंचे पैतृक गांव, कुल देवी की पूजा कर परिजनों के साथ मनाई होली

भाजपा गढ़वाल उम्मीदवार अनिल बलूनी अपने गांव में होली मनाते।भाजपा गढ़वाल उम्मीदवार अनिल बलूनी अपने गांव में होली मनाते।भाजपा गढ़वाल उम्मीदवार अनिल बलूनी अपने गांव में होली मनाते।

देहरादून/पौड़ी, 25 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़वाल उम्मीदवार अनिल बलूनी ने अपने पैतृक गांव नकोट, पट्टी कंडवालस्यूँ, जिला पौड़ी गढ़वाल में कुल देवी की पूजा कर परिजनों के साथ होली मनाई।

अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया में जारी पोस्ट लिखा है कि आज अपने पैतृक गांव में कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हमारे कुल देवता हमारे रक्षक हैं, हमारी आस्था के केंद्र हैं और हमारे मार्गदर्शक भी। हम सनातनी उत्तराखंडी अपने कुल देवता, लोक देवता, क्षेत्रपाल देवता, वन देवता और ग्राम देवता के समर्पित अराधक हैं जिनकी कृपा से हम दुर्गम पहाड़ों के कठिन जीवन को हंसते हुए जीते हैं और आगे बढ़ते हैं।

बलूनी ने कहा कि'',मेरे द्वारा प्रारंभ किया गया ''अपना वोट - अपने गांव'' अभियान हो या लुप्त होते लोग पर्व इगास को पुनः मुख्य धारा में लाने के प्रयास हों, अपना गांव अपनी मिट्टी और अपनी विरासत ही इन अभियानों की प्रेरणा देती है।

उन्होंने गांव में होली खेलने के बाद अपने पैतृक घर में परिजनों के साथ भोजन किया और उनके साथ पारिवारिक चर्चा की। फिर आगे के चुनाव अभियान के लिए आशीर्वाद लेकर प्रचार के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़ों का आशीर्वाद जीवन में संबल देता है। हमारे सभी गांव मुख्यधारा से जुड़ें, सुविधाओं से जुड़ें, तभी हम पलायन को रोकने में सफल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/रामानुज

   

सम्बंधित खबर