मंत्री रेखा ने महादेव का पूजन और गौ सेवा कर मनाई होली

मंत्री रेखा आर्या बाबा  बनखण्डी नाथ मंदिर बरेली में महादेव का पूजन और गौसेवा करती।


मंत्री रेखा आर्या बाबा  बनखण्डी नाथ मंदिर बरेली में महादेव का पूजन और गौसेवा करती।

देहरादून, 25 मार्च (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बाबा बनखण्डी नाथ मंदिर, बरेली में महादेव का पूजन और गौसेवा कर होली मनाई।

इस अवसर मंत्री रेखा आर्या के साथ पति गिरधारी लाल साहू पुत्री वैष्णवी के साथ महादेव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गौ सेवा कर होली मनाई। मंत्री ने अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि इस वर्ष होली सभी राम भक्तों के लिए स्पेशल है क्योंकि भगवान राम 500 सालों के अंतराल के बाद रंगों का त्योहार मना रहे हैं। साथ ही यह होली भगवान राम के प्रत्येक भक्त के लिए विशेष है। वहीं इस दौरान समस्त प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर