भाजपा सोशल मीडिया पदाधिकारियों के सम्मेलन का हुआ आयोजन

हरिद्वार, 26 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी सोशल मीडिया टीम को सक्रिय कर दिया है। इसके लिए भाजपा ने आज हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार के साथ सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों की कार्यशाला और सम्मेलन दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार में आयोजित किया।

सोशल मीडिया सम्मेलन में भाजपा के कई सोशल मीडिया एक्टिविस्ट मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रयोग के मूलमंत्र प्रदान किए। आपने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विकास की बात कैंपेन से जुड़ने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से फेसबुक पेज को लॉन्च किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी कुलदीप कुमार ने सभी को सोशल मीडिया की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।

संगठन महामंत्री अजय कुमार बताया कि चुनाव की दृष्टि से भाजपा के संगठन की रीति नीति के साथ हम सबको सोशल मीडिया का उपयोग करना है। प्रदेश संयोजक नवीन ठाकुर ने सोशल मीडिया के बारे में तकनीकी जानकारी देते हुए सबको सोशल मीडिया के सदुपयोग के बारे में बताया और कहा कि सोशल मीडिया दोधारी तलवार की तरह है जिसे बहुत सोच समझ के शालीनता के साथ करना है।

नमो एप के प्रदेश संयोजक अनूप सिंह रावत ने नमो ऐप के बारे सबको जानकारी देते हुए बताया कि नमो एप नरेन्द्र मोदी का एक आधिकारक एप है, जिसके माध्यम से मोदी जी के बारे में सारे अपडेट मिलते हैं।

कार्यक्रम का संचालन हरिद्वार लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष कुमार झा ने किया। उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत से जितने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने सभी सोशल मीडिया पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए थे। जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सोशल मीडिया के उपयोग और दुरुपयोग के बारे में बताया।

इस अवसर पर लोकसभा सह प्रभारी मयंक गुप्ता और आईटी सेल प्रदेश संयोजक अजीत नेगी भी मंच पर उपस्थित रहे। जिला संयोजक मनोज शर्मा, विकास प्रजापति, जयंत शर्मा के साथ लोकसभा की सभी विधान सभाओं और मंडलों के संयोजक, सह संयोजक और सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक रंजना चतुर्वेदी, प्रदेश सदस्य प्रशांत चमोली, लोकसभा सह संयोजक भुवनेश कुकरेती, लोकसभा सदस्य उमेश पाठक, मोनिका गर्ग, निशा सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर