दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, सात लोग गम्भीर रूप से घायल, चार रेफर

-दो दिन पूर्व होलिका दहन को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था कहासुनी

जौनपुर, 26 मार्च (हि.स.)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी गाँव में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठियां चली, जिसमें दोंनो पक्षो से सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

थाना क्षेत्र के नोनारी गाँव मे दो दिन पूर्व होलिका दहन करने को लेकर दो विरादरी में कहासुनी हुई थी। उसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसमें एक पक्ष से संजय जायसवाल 40 वर्ष, कंचन 38 वर्ष, संतलाल 35 वर्ष, अजय 42 वर्ष, किशन 25 वर्ष, मुकेश 22 वर्ष व दूसरे पक्ष से अरुण सिंह 45 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पहले पक्ष से संजय, संतलाल, किशन, मुकेश को बेहतर इलाज के लिए जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशांत पांडेय ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है, जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्याकांत

   

सम्बंधित खबर