उत्तराखंड कांग्रेस की 18 सदस्यीय मीडिया समन्वय समिति घोषित, राजीव महर्षि मुख्य समन्वयक
- Admin Admin
- Mar 29, 2024
![](/Content/PostImages/congres._636.jpg)
देहरादून, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस की मीडिया समन्वय समिति घोषित की गई है। 18 सदस्यीय टीम में राजीव महर्षि मुख्य समन्वयक होंगे। इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए मीडिया समन्वय समिति में मथुरा दत्त जोशी, गरिमा दसोनी, सूर्यकांत धस्माना, सुरेंद्र अग्रवाल जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया समन्वय समिति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार राजीव महर्षि को मुख्य समन्वयक बनाया गया है। इनके अलावा समिति में मथुरा दत्त जोशी, अमरजीत सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सूर्यकांत धस्माना, सुरेंद्र कुमार, नवीन जोशी, दीपक बल्यूटिया, गरिमा दासुनी, लखपत बुटोला, डॉ. प्रदीप जोशी, पिया थापा, शेषपाल सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, रईश चमोली, विशाल मौर्य, आशीष नौटियाल, मोहन काला शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/वीरेन्द्र