मुख्यमंत्री बुधवार को कोटा, जालोर और आबूरोड के दौरे पर

जयपुर, 2 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तीन अप्रैल को कोटा, जालोर और आबूरोड के दौरे पर रहेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे जयपुर से कोटा के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:30 कोटा पहुंच कर 1:15 बजे तक महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में (लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में सभा) जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे कोटा से नून हवाई पट्टी जालोर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:15 बजे जालोर पहुंच दोपहर 3:45 तक खेल स्टेडियम जालोर (लोकसभा भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम के समर्थन में सभा) में जनसभा को संबोधित कर शाम 4 बजे जालोर से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:15 से 4:45 बजे तक आसोतरा पहुंच एवं मंदिर दर्शन करेंगे। वे शाम पांच बजे आसोतरा से आबूरोड रवाना होंगे और शाम छह बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंच कर रात्रि विश्राम आबूरोड में करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर