सुपारी तस्करी मामले में शामिल एक व्यक्ति गिरफ्तार

नगांव (असम), 03 अप्रैल (हि.स.)। नगांव जिले के रुपहीहाट के रौमारी इलाके में पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर एक सुपारी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आज बताया कि अवैध रूप से म्यांमार से सुपारी की तस्करी करने के आरोप में कुर्बान अली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रौमारी स्थित कुर्बान अली के सुपारी के फैक्ट्री में अभियान चलाया था।

पुलिस ने अवैध तरीके से म्यांमार की सुपारी तस्करी करने के आप में कुर्बान अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर