छात्र-छात्रों ने निकाली रैली, मतदान के लिए किया जागरूक

मीरजापुर, 3 अप्रैल (हि.स.)। लोकतंत्र के पर्व लोकसभा चुनाव में एक जून को अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह और प्रधानाचार्य डाॅ. श्याम शंकर उपाध्याय ने बुधवार को बसंत इंटर काॅलेज से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली नारघाट, शहीद उद्यान, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, घंटाघर, पेहटी चौराहा, मुकेरी बाजार होते हुए स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में पहुंचकर समाप्त हुई। प्रधानाचार्य अशोक कनौजिया ने मतदान के लिए प्रेरित किया। केबी काॅलेज में प्राचार्य डाॅ. अशोक सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद दुबे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जनपदीय नोडल प्रभारी राजकीय बालिका इंटर कालेज विंध्याचल प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर ने रैली का मार्गदर्शन किया।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/सियाराम

   

सम्बंधित खबर