राहुल गांधी फिर असम आए तो कांग्रेस का होगा सफाया: डॉ. सरमा

कछार (असम), 03 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी यदि एक बार और असम की यात्रा पर आ जाएं तो कांग्रेस का पूरा सफाया हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार राहुल गांधी आए तो कांग्रेस के आधा से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि राजीव भवन में आज सेल्फ कर्फ्यू जैसी स्थिति नजर आती है। लोग कांग्रेस कार्यालय में नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के लोग नरेन्द्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। राहुल गांधी का नरेन्द्र मोदी के साथ कोई तुलना नहीं है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरू और दुनिया का सबसे समृद्ध देश बनेगा। और, उनके (हिमंत) के नेतृत्व में असम भारत का एक अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बराक घाटी के लोग सिलचर सीट से परिमल शुक्लबैद्य तथा करीमगंज से कृपानाथ मल्लाह को जिताकर नरेन्द्र मोदी के अभियान में भागीदार बने।

मुख्यमंत्री आज बराक घाटी के कछार, करीमगंज तथा हैलाकंदी तीनों ही जिलों में अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर