नालंदा में क्रूर पति ने निर्मम तरीके से की पत्नी की हत्या

बिहारशरीफ, 4 अप्रैल (हि.स)। नालंदा में एक बार फिर क्रूर पति ने अपनी पत्नी की हत्या निर्मम तरीके से कर दी। घटना के बाद आरोपित पति फरार हो गया, जिसे महज 4 घंटे के भीतर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव की है।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जाता है कि गांव निवासी रामेश्वर पासवान के पुत्र किशोर पासवान का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर पिछले कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। इन्हीं कर्म को लेकर गुरुवार की सुबह पति ने पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नूर सराय थाने की पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतका के चेहरे को ईंट से प्रहार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के महज चर घंटे के अंदर आरोपी पति की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई है।पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद

/चंदा

   

सम्बंधित खबर