बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव सहित 500 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल

बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव सहित 500 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल

रायपुर, 4 अप्रैल (हि.स.)।भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 500 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, सरला कोसरिया की उपस्थिति में कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष, बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, राम नामी संप्रदाय की प्रमुख सदस्य, छत्तीसगढ़ के प्रमुख फिल्मी व लोंक कलाकार शाहिद 500 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के 90 दिन का कार्यकाल आपने काम देखा है।भाजपा की नीति रणनीति देखकर पार्टी में आने का फैसला लिया आपका स्वागत है,अभिनंदन करता हूं।विश्व के नंबर वन नेता है जिस पार्टी के हम कार्यकर्ता हैं। हम अब आत्मनिर्भर हो रहे हैं।हम विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ रहे हैं।

किरण देव ने कहा कि लोकसभा का चुनाव में तीन फ़ेस का नामांकन हो गया है। बूथ स्तर पर काम जारी है। आप जहां से सब आप प्रभावी लोग हैं कल से आप पूरी क्षमता के साथ जुड़ जाएं। पूरा देश कह रहा तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार। लेकिन अब हम सब 400 पार के लिए मिलकर काम करेंगे। आप सभी लंबे समय से राजनीति में हैं अनुभवशील हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इन लोगों का दम घुट रहा था। तानाशाह, अराजकता, अपराध सुनियोजित ढंग से चल रहा था. जिससे लोग परेशान थे। आज भाजपा में प्रवेश कर राहत महसूस कर रहे हैं।

नारायण चंदेल ने कहा कि किसी उम्मीदवार को जिताने के लिए चुनाव नहीं है।बल्कि केंद्र में एक फिर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर बैठाने के लिए है। जिसके लिए हम सब जुट जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार/ केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर