भाजपा के लिए चार सौ पार के लक्ष्य से बड़ा अभी कोई काम नहीं : कर्मवीर सिंह

खूंटी, 4 अप्रैल (हि.स.)। जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में लोकसभा चुनाव के कों लेकर गठित कोर कमेटी और प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ने की। गुप्ता के अध्यक्षता में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बने, इसलिए 400 पार का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। कार्यकर्ताओं के लिए इससे बड़ा अभी कोई कार्य नहीं है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कार्यवृत लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को तन-मन से खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा को जीत दिलाने के लिए कहा। अपने संबोधन में लोकसभा और विधानसभा प्रभारी डॉ रविंद्र राय ने कहा कि भाजपा को लोकसभा में 370 सीट मिले, इसकी चिंता आप सभी कार्यकर्ताओं को करनी है, अबकी बार चार सौ पार। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन खूंटी विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश कश्यप ने किया।

बैठक में तोरपा विधानसभा प्रभारी अरूण चन्द्र गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला महामंत्री बिनोद नाग, जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, बिष्णु सोनी, मंत्री मंजू देवी, कोषाध्यक्ष लव चौधरी, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, मंडल अध्यक्ष क्रमशः मदन मोहन गोप, सुरेश जयसवाल, बालकिशुन महतो, राम बिहारी लाल, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य प्रियांक भगत, मीडिया सह प्रभारी जनार्दन मिश्रा, सुकेन्दर महतो, राजेंद्र नायक, किशनचंद्र कश्यप आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर