बूथ जितना मजबूत होगा, परिणाम उतना जबरदस्त होगा:दीपक प्रकाश

कार्यक्रम में शामिल एनडीए कार्यकर्ता

भागलपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। बिहार चुनाव सह प्रभारी सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भागलपुर में शुक्रवार को कहा कि इस समय पूरे देश में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। लोकसभा चुनाव का परिणाम भी उसी के अनुरूप आएगा। जरूरत बूथ स्तर तक सक्रियता, तत्परता और सजगता की है। बूथ जितना मजबूत होगा, परिणाम भी उतना ही जबरदस्त आएगा। बूथ को जीतना ही चुनाव जीतने का सबसे कारगर फार्मूला है। लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।

एनडीए प्रत्याशी सांसद अजय मंडल ने आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी। डबल इंजन की सरकार देश और बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है। आज सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होने की ओर है।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह कलस्टर प्रभारी पिंकी कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव में वोट और बूथ केंद्रित व्यवस्था पर अधिक ध्यान देना है। बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और सामाजिक टोली भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। एमएलसी डॉ एनके यादव ने कहा की जिन विकास कार्यों को हम बोल रहे हैं, उसे जनता बोलने लगे तो हमारा कार्य आसान हो जाएगा। इसके समानांतर सामाजिक टोली समाज के हर वर्गों के लोगों तक जनसंपर्क करती रहे। निरंतर जनसंपर्क की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी उठानी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित स्थापना दिवस मनाया जाएगा। लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। मोदी सरकार की योजनाओं के कारण जीवन में आए बदलावों से हर लाभार्थी बहुत खुश है। सभी के होठों पर बस यही बात है कि ’फिर एक बार-मोदी सरकार’।

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अर्जुन शर्मा, शशि शंकर राय, प्रणव दास, नितेंद्र सिंह, नवगछिया जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, कन्हाई मंडल, मेयर बसुंधरा लाल, अनिल यादव, कमरुजमा अंसारी, प्रीति शेखर, बंटी यादव, सतीश चंद्रा, नभय चौधरी, अभय वर्मन, रोहित पांडेय सहित लोकसभा संचालन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर