5 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

मुंबई ,05 अप्रैल (हि.स.)। विरार पूर्व के रहने वाले एक 24 वर्षीय शख्स के पास नवघर पुलिस ने 5 किलो से अधिक का गांजा (मादक पदार्थ )बरामद किया है। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नवघर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार,नवघर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवघर कबिन रोड,रेलवे पटरी के पास,भाईंदर पूर्व मे एक 24 वर्षीय शख्स के पास से 5 किलो 500 ग्राम वजन गांजा जप्त किया है। पुलिस ने कहा कि,गांजा की कुल कीमत 1,05,000 रुपये आकी गयी है। इस संबंध में अभियुक्त राजेन्द्र उपेंद्र चौहान (24),निवासी- विरार पूर्व सहकार नगर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने कहा कि,उपरोक्त अभियुक्त को गांजा (मादक पदार्थ) के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।पुलिस ने कहा कि,उपरोक्त अभियुक्त के ऊपर नवघर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है ओर आगे की विवेचना पुलिस अधिकारी द्वारा जारी है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर