हत्या का आरोपित गिरफ्तार

मुंबई,05 अप्रैल (हि. स.)। पालघर जिले के पेल्हार पुलिस स्टेशन की अपराध जांच शाखा ने हत्या के एक मामले का पर्दाफाश कर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पेल्हार पुलिस स्टेशन सीमा में 17 जनवरी 2024 को दोपहर 02.00 बजे के आसपास नालासोपारा पूर्व में स्थित एक गहरी पत्थर की खदान में गिरकर एक शख्स की मौत होने की शिकायत अरबाज राइन ने दर्ज करवाई थी। मामले की जांच में पता चला कि खदान में मिला शव बृजेश कामताप्रसाद चौरसिया उम्र 41 वर्ष (निवासी-जाबर पाडा, पेल्हार नालासोपारा पूर्व) का था। मृतक की बहन सारिका चौरसिया ने संदेह जताया कि उसके भाई की हत्या की गयी है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि,मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआई जितेंद्र वनकोटी ने अपराध जांच टीम के एपीआई सोपान पाटील को मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक और उसका दोस्त बलराम यादव दोनों 17 जनवरी 2024 को घटना स्थल पर साथ ही थे। स्थानीय लोगों से पुलिस को जानकारी मिली कि बलराम ने ब्रिजेश को खदान में धक्का दिया था। पुलिस की पूछताछ के पता चला है, कि हत्या का मुख्य कारण लेन देन की वजह था। पुलिस बलराम लालचंद यादव उर्फ बलिराम के खिलाफ पेल्हार थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।

हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र

   

सम्बंधित खबर