कभी दो सांसद बाली भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है: पिरौनिया

दतिया, 6 अप्रैल (हि.स.)। केवल दो सांसदों वाली पार्टी आज भारत की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बनी है। अंत्योदय एवं राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने वाली विश्व की सबसे बड़ी,कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

यह बात भांडेर के पूर्व विधायक एवं भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पिरौनिया ने शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भांडेर विधानसभा क्षेत्र के उनाव वालाजी मंडल के सरसई बूथ एवं नगर पंचायत के बूथ पर कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्वज फहराकर एवं घरों के द्वार पर भाजपा के तोरणद्वार, बंदनबाने बांधकर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भज्जू राय ने की। यहां पर भाजपा के देवतुल्य बरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री की सभा को लेकर उनाव में बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भांडेर में विशाल चुनावी सभा की तैयारी हेतु शनिवार को भांडेर विधानसभा क्षेत्र के उनाव बालाजी मंडल में बृहद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया मुख्यअतिथि एवं भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता उनाव भाजपा मंडल अध्यक्ष भज्जू राय ने की।

बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव की आगामी दिनों में भांडेर मे होने वाली विशाल सभा को लेकर चर्चा हुई तथा सभी बूथ से भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन सभा में पहुंचे इसकी रूपरेखा सुनिश्चित की गई । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में सभा को सफल बनाने की अपील गांव जाकर करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/राजू/मुकेश

   

सम्बंधित खबर