ड्रग्स के साथ दो सगी बहनें गिरफ्तार, परिवार के साथ मिलकर कर रही थी नशे का कारोबार

हरिद्वार, 07 अप्रैल (हि.स.)। अपने परिवार और जीजा के साथ मिलकर नशे का काला कारोबार करने वाली दो महिला तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपित महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 11.78 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई दोनों आरोपित महिलाओं का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार नशा तस्करों पर पैनी नजर रख रही हरिद्वार पुलिस ने दो सगी बहनों को स्मैक की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई दोनों आरोपित महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 11.78 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ी गई स्मैक करीब सवा लाख की बताई जा रही है। आरोपित दोनों महिलाओं की पहचान गुप्त रखते हुए पुलिस ने दोनों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया है।

परिवार के साथ चलाती है स्मैक का धंधा-

पुलिस पूछताछ में इस बात की भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार दोनों आरोपित महिला तस्करों की मां एक गैंगस्टर है और उसकी एक बेटी पूर्व में भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपित महिलाएं अपने जीजा रिफाकत के साथ मिलकर स्मैक का कारोबार करती हैं। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर