चैत्र अमावस्या महापर्व के उपलक्ष्य में विश्नोई समाज ने निकाली गुरु जंभेश्वर महाराज की शोभायात्रा

चैत्र अमावस्या महापर्व के उपलक्ष्य में विश्नोई समाज ने निकाली गुरु जंभेश्वर महराज की शोभायात्राचैत्र अमावस्या महापर्व के उपलक्ष्य में विश्नोई समाज ने निकाली गुरु जंभेश्वर महराज की शोभायात्राचैत्र अमावस्या महापर्व के उपलक्ष्य में विश्नोई समाज ने निकाली गुरु जंभेश्वर महराज की शोभायात्राचैत्र अमावस्या महापर्व के उपलक्ष्य में विश्नोई समाज ने निकाली गुरु जंभेश्वर महराज की शोभायात्रा

मुरादाबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। चैत्र अमावस्या महापर्व के उपलक्ष्य में विश्नोई समाज के तत्वावधान में गुरु जंभेश्वर महाराज की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग दूर-दूर से पहुंचे।

सफेद घोड़ों वाले रथ में गुरु जंभेश्वर महराज की प्रतिमा विराजमान थी। बैंडबाजों की धुन पर महिलाएं, बच्चे और पुरुष थिरक रहे थे। विश्नोई समाज के लोगों ने एकत्र होकर गुरु जंभेश्वर महराज की आरती की और फिर शुरू हुई शोभायात्रा। रास्तों पर जगह-जगह गुरुदेव की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा के साथ भजन करते लोगों का कारवां चल पड़ा। महानगरवासियों के अलावा ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठकर ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं और बच्चे इस शोभायात्रा में शरीक हुए।

पीएसी तिराहे से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। यहां पर पहुंचने वाले स्वजातीय बंधुओं के स्वागत का बेहतर इंतजाम किया गया था। शोभायात्रा महानगर के विभिन्न रास्तों से घूमते हुए लोदीपुर धाम पहुंची।इस मौके राजन विश्नोई, सुरेंद्र विश्नोई, वीरेन्द्र विश्नोई, संजय ढाका आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/सियाराम

   

सम्बंधित खबर