मोतिहारी में 53वां सद्गुरू रामकथा महायज्ञ हुआ शुरू

रामकथा पूर्व शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु

पूर्वी चंपारण,09 अप्रैल(हि.स.)। मोतिहारी बाईपास रोड स्थित ब्रह्मलीन योगीराज देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम में मंगलवार को 53वां सद्गुरु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। वही इसके पूर्व भव्य झांकी भी निकाली गई।श्री राम कथा के प्रथम दिन पूरे भक्ति भाव व जय श्री राम जय श्री सीताराम के जयधोष के साथ सुबह गुरु पूजन, व्यास पूजन ,आरती के साथ भव्य शोभा यात्रा के साथ एक रथ पर देवरहा बाबा दूसरे रथ व राम दरबार को विराजमान कराकर मनोरम झांकी निकली। तीसरी रथ पर विराजमान कथा वाचक शुभम महाराज सहित साथ सैकड़ो की संख्या में जुटे श्रद्धालु भक्तो में शामिल महिला,पुरूष व बच्चो ने नगर भ्रमण किया।

शोभायात्रा का जगह जगह लोगो ने पुष्प, माला, फल और शरबत के साथ स्वागत किया। राधा नगर में भोला शिकारिया, यमुना सिकरिया, प्रमोद जैन पंच मंदिर चौक पर अमित कुमार बनिया पट्टी चौक पर मेंन रोड में कृष्ण कुमार ज्वेलर्स द्धारा शोभा यात्रा पर पुष्प की वर्षा कर स्वागत एवं पूजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस नौ दिवसीय अखंड राम नाम संकीर्तन के यजमान अभिनव शर्मा,विनय शर्मा और मुख्य यजमान श्रीपति देवी मुखलाल राय है। वही श्री राम कथा के मुख्य सहयोगी यमुना प्रसाद कृष्ण कुमार और शैलेश वाजपेई है। रामकथा का आज का शुभारंभ गुरुकुल आश्रम कमेटी के सचिव डॉक्टर जय गोविंद प्रसाद, देवेंद्र पाठक, हरिशंकर सिंह, दिलीप केसरी ,अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

यज्ञ संयोजक राम भजन ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से राम कथा की अमृत वर्षा अयोध्या धाम से पधारे संत शुभम महाराज द्वारा किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

   

सम्बंधित खबर