प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज विदिशा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में होंगे शामिल

भोपाल, 12 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र सहप्रभारी सी.पी. मित्तल आज (शुक्रवार को) विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए रायसेन जायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि उक्त नेतागण पूर्वान्ह 11.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे रायसेन पहुंचेंगे और वहां पर विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। नेतागण दोपहर 2 बजे कार द्वारा रायसेन से प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मयंक

   

सम्बंधित खबर