लोस चुनाव: अपराधिक व्यक्तियों के 483 लाइसेंसी शस्त्र किए जब्त

लखनऊ, 12 अप्रैल (हि.स.)। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में 11 अप्रैल को 14 लाइसेंसी शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कर जमा कराया गया। सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 43714 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। साथ ही 217 बिना लाइसेंस के अवैध शस्त्र, 233 कारतूस व 34 बम बरामद कर सीज किये गये। पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र बनाने वाले 106 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 06 केन्द्रों को सीज किया गया।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को यह बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने पर पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है। सघन जांच के लिए 513 अन्तरराज्यीय चेक पोस्ट तथा 1843 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। 16 मार्च से 11 अप्रैल तक पुलिस विभाग ने अपराधिक व्यक्तियों के 483 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किये। 4098 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर जमा कराये गये।

इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए 22,44,118 लोगों को पाबन्द किये जाने के लिए नोटिस प्रेषित की गयी। इनमें से 15,60,732 लोगों को पाबन्द किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग ने 5774 बिना लाइसेंस के अवैध शस्त्र, 5895 कारतूस, 2144.5 किलोग्राम विस्फोटक व 314 बम बरामद कर सीज किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाले 2024 केन्द्रों पर रेड डाली गयी और 103 केन्द्रों को सीज किया।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/राजेश

   

सम्बंधित खबर