मुख्यमंत्री शनिवार को भादरा व नोहर में जनसभा करने के बाद फतेहपुर में रोड शो करेंगे

जयपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भादरा और नोहर में जनसभा करने के बाद फतेहपुर में रोड शो करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे हनुमानगढ़ से भादरा रवाना होंगे। वे 10:35 बजे भादरा पहुंच कर सुबह 10:45 से 12 बजे तक भादरा के वीडीएस पैलेस में जनसभा करेंगे। वे दोपहर 12:10 बजे नोहर रवाना होंगे और दोपहर 12:30 से दो बजे तक अनाज मंडी नोहर में जनसभा कर 2:10 बजे फ़तेहपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर तीन से 4:15 बजे तक फ़तेहपुर सीकर में रोड शो कर शाम 4:15 से 4:45 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यहां से शाम 4:45 जयपुर रवाना हो जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/संदीप

   

सम्बंधित खबर