भगवान जन्म होते ही भगवती लक्ष्मी ने अयोध्या में अनंतगुना वृद्धि कर दी : महन्त रामानन्द दास

भगवान जन्म होते ही भगवती लक्ष्मी ने अयोध्या में अनंतगुना वृद्धि कर दी : महन्त रामानन्द दास

अयोध्या,12 अप्रैल (हि.स.)। भगवान जन्म होते ही भगवती लक्ष्मी ने अयोध्या में अनंतगुना वृद्धि कर दी। सभी देवीदेवताओं ने फूलों की वर्षा की। उक्त प्रसंग चक्रवर्ती महाराज श्रीदशरथजी का राजमहल बड़ास्थान में राम कुंज पीठाधीश्वर महन्त रामानन्द दास महाराज के द्वारा श्रीराम कथा की अमृत वर्षा के समय सुनाया गया।

श्री राम नवमी के अवसर पर दशरथ महल में विन्दुगाद्याचार्य महन्त देवेन्द्र प्रसादाचार्य महाराज की अध्यक्षता में चल रही है। कथा में रामनगरी के प्रमुख सन्त महन्त के साथ राम भक्त उपस्थित रहते हैं। कथा में कथा व्यवस्थापक मंगलभवन पीठाधीश्वर महन्त कृपालु राम भूषण दास ने आये हुए सभी लोगों का स्वागत और मंच संचालन किया।

व्यास पीठ पर विराजमान महन्त रामानन्द दास महाराज ने कहा रामायण ही हम सभी को जीना सिखाती है। भगवान राम हम सभी के आदर्श है और अयोध्या कण कण में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि सभी काल में महाऋषि नारद सभी को भगवान से मिलाने का कार्य किये हैं। उन्होंने दशरथ महल में भगवान जन्म के बाद महल में महारानी कौशिल्या के कक्ष में अपना रुप बदलकर आये भगवान शंकर, काकभुशुण्डि जी के प्रसंग सुनाकर सभी को आह्लादित किया।

इस अवसर पर हनुमानगढ़ी नाका महन्त राम दास,पत्थर मन्दिर महन्त मनीष दास,महन्त राम कुमार दास,महन्त गंगा दास,हैबलराम दास,हनुमत अविराम दास,काशी दास,राम कृष्ण रामायणी, प्रदीप तिवारी, विजयपाल सिंह,वकील बाबा सन्त राम शंकर दास सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय

/राजेश

   

सम्बंधित खबर