मप्र: मुख्यमंत्री ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक भगवत शरण माथुर की जयंती पर किया नमन

भोपाल, 13 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भगवत शरण माथुर की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, श्रद्धेय भगवत शरण माथुर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। संकल्प एवं समर्पण के माध्यम से मध्यप्रदेश में राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार हेतु आपके द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय है। आपके महान विचार सदैव कार्यकर्ताओं को राष्ट्र एवं समाज उत्थान के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर