जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, एक पक्ष के तीन घायल

जौनपुर,13 अप्रैल (हि.स.)। चन्दवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरवार के परसादीपुर में जमीनी विवाद में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लात घूसे और लाठी डंडे चले।

जिससे दो सगे शिक्षक भाईयों और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार को परसादीपुर गांव में एक पक्ष के सुशील उपाध्याय अपने घर के सामने सहजन के पेड़ से फली तोड़ रहे थे। पड़ोसी साहबलाल शुक्ल व उनके बेटे सहजन तोड़ने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सुशील के भाई विनय उपाध्याय ने चन्दवक थाना पर तहरीर देकर विपक्ष के तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराया। पीड़िता का कहना है कि घर और आबादी तथा बगीचा हमने बैनामा कराया है।

विपक्षी अनावश्यक रूप से जमीन हड़पने के लिए विवाद करते रहते हैं। इनका आरोप है कि थाना से लौटकर घर आते समय घर से कुछ दूर पहले रास्ते में रोककर गोलबंद होकर विपक्षी लाठी डंडे व किसी धारदार हथियार से मारने पीटने लगे। मारपीट में सुशील उपाध्याय,विनय उपाध्याय तथा अतुल उपाध्याय पुत्र विनय उपाध्याय लहूलुहान हो गये। घायल अवस्था में सभी को चन्दवक थाना ले जाया गया। पुलिस घायलों का इलाज सीचसी बीरीवारी डोभी ले जाकर करवा है। विनय उपाध्याय जौनपुर के रामनगर ब्लाक में जूनियर हाई स्कूल में अध्यापक है तो उनके छोटे भाई सुशील उपाध्याय गाजीपुर के गहमर स्थित इण्टर कालेज में बतौर शिक्षक कार्यरत है।

इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर विपक्ष के तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचर/विश्व प्रकाश/राजेश

   

सम्बंधित खबर