भाजपा एनआरआई सेल के अररिया लोकसभा चुनाव प्रभारी बने अमृत सिन्हा

सहरसा,14 अप्रैल (हि.स.)। शहर के कायस्थ टोला निवासी अमृत सिन्हा को लोकसभा चुनाव मे पार्टी ने अहम दायित्व सौंपा है। सिन्हा को भाजपा एनआरआई सेल का अररिया लोकसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा।इस बात की जानकारी प्रदेश सहसंयोजक एनआरआई सेल बीजेपी अमृत सिन्हा ने दी।

उन्होंनें कहा कि पार्टी ने जो मुझे दायित्व सौंपा है।उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करता रहूंगा।उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है।देश की सीमाए सुरक्षित है।वही इन दस वर्ष में उन्होंने जो ऐतिहासिक एवं अलौकिक व अद्वितीय कार्य किये है।जिसके कारण देशवासियों का आशीर्वाद और बढा है।

उन्होंने कहा इस बार संकल्प पत्र में गांव युवा अन्नदाता किसान एवं महिलाओ पर ध्यान केन्द्रित किया गया है।वही गरीब कल्याण योजना को अगले पांच वर्ष तक बढाया गया है।जो आमलोगों को राहत पहुंचायेगा।वही इस बार चालिस के चालीस के साथ चार सौ के पार मिशन को सफल बनाने के विविध आनुषंगिक संगठन एवं कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर