आरपीआई प्रदेश कार्यालय में मनाई गयी बाबा साहब की जयंती

लखनऊ, 14 अप्रैल (हि.स.)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के कसमंडा स्थित प्रदेश कार्यालय में 134 दीपक जलाकर संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयंती मनाई गयी।

इस दौरान आरपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर उमाशंकर ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित देश का संविधान हर नागरिक न्यू अधिकारों की रक्षा करता है। इसलिए हमें बाबा साहेब द्वारा दिए गए संविधान का पालन करते हुए आम जनमानस में संविधान के प्रति जागरूकता जगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) बाबा साहेब की बनाई गयी पार्टी है।

प्रदेश प्रवक्ता पी.सी.चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब के लिखे संविधान ने विभिन्न धार्मिक आस्थाओं एवं जातियों, संस्कृतियों एवं जीवन शैलियों की विविधता के बावजूद देशवासियों को समानता का भाव दिया है।

आरपीआई (आठवले) महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुचि शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब महिलाओं की उन्नति के प्रबल पक्षधर थे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विद्याकांत शर्मा, चंदन गुप्ता, आशीष वर्मा, मोहम्मद वारिस सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/राजेश

   

सम्बंधित खबर