बिलासपुर : उच्च न्यायालय बिलासपुर में मनायी गई अम्बेडकर जयंती

बिलासपुर , 14 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती मनायी गई। न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल ने उच्च न्यायालय परिसर में स्थापित डॉ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किये।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में आयोजित किए गए इस समारोह में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण और कर्मचारीगण शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भवन में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा किया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर