आठवें नवरात्रि पर महागौरी माता की कि गई पूजा अर्चना कईयों ने कंजक पूजन के साथ व्रत किए समाप्त .

 
उधमपुर। चैत्र नवरात्रि का मंगलवार को आठवां नवरात्र था। आज मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। वहीं आज कई शहर वासियों ने आठ दिनों से रखे जा रहे व्रतों का कंजक पूजन के साथ पारण किया। इसके उपरांत क्षेत्री को बहते पानी में प्रवाहित कर दिया। वहीं दूसरी ओर आज भी विभिन्न मंदिरों जिनमें टी-मोड स्थित काली माता मंदिर, रेंबल स्थित काली माता मंदिर, शारदा माता मंदिर, के अलावा कई अन्य मंदिरों में काफी रश रहा तथा वहां पर लंबी-लंबी कतारों में श्रद्धालुओं को दर्शनों हेतु इंतजार करते देखा गया।

   

सम्बंधित खबर