भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी महावीर जयंती की बधाई

देहरादून, 20 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम सबको भगवान महावीर के सदुपदेशों, विशेषकर शांति, करुणा और भ्रातृत्व के उपदेश को सदैव अपने व्यवहार में अपनाना चाहिए। उनका शाश्वत उपदेश और जीव-दया के लिए आग्रह समतावादी तथा करुणामयी समाज की रचना में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान महावीर का आशीर्वाद शांति और भ्रातृत्व की भावना को बढ़ाते हुए उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने में अग्रसर करें।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/आकाश

   

सम्बंधित खबर