राजगढ़ः सूने घर से गहने और पचास हजार नकद चोरी

राजगढ़, 21 अप्रैल (हि.स.)। पचोर थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुरिया स्थित सूने घर से अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और पचास हजार नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम भोजपुरिया निवासी अरविंद (32) पुत्र रामगोपाल कुशवाह ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश सूने घर का ताला तोड़कर अल्मारी में रखे सोने-चांदी के गहने और पचास नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका- मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/नेहा

   

सम्बंधित खबर