आतंकवाद, नक्सलवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार कांग्रेस की देन : महापौर
- Admin Admin
- Apr 22, 2024
- इलाहाबाद लोकसभा शहर दक्षिणी विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन
प्रयागराज, 22 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी इलाहाबाद लोकसभा शहर दक्षिणी विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन साउथ मलाका हीवेट रोड पर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने किया। महापौर ने कहा कि देश के अंदर फैला हुआ आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद कांग्रेस की देन है जो लोकतंत्र और राष्ट्र को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं।
सोमवार को कार्यालय का उद्घाटन करने के उपरान्त महापौर ने कहा कि ऐसी ताकतों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा के चुनाव में निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है और भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें बूथों पर धराशाई करके राष्ट्रवाद का कमल खिलाएंगे।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र का मंदिर है, जहां राष्ट्र निर्माण के कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर इलाहाबाद लोकसभा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी की पत्नी एवं प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ नीरज त्रिपाठी नहीं बल्कि भाजपा के विचार और पार्टी के कार्यकर्ता लड़ रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, शहर दक्षिणी विधानसभा चुनाव प्रभारी सुरेश मौर्य, रामजी केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, नवरत्न कत्याल ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन दक्षिणी विधानसभा संयोजक ज्ञानेश्वर शुक्ला एवं समापन पूर्व पार्षद प्रभा शंकर मिश्रा गिरि बाबा ने किया।
कार्यक्रम में पार्षद किरन जायसवाल, सुनीता चोपड़ा, राजेश केसरवानी, गोपालजी मालवीय, आनंद वैश्य सुदर्शन, प्रमोद मोदी, गिरजेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, आनंद जायसवाल, राजेश गोंड, जयश्री जायसवाल, अशोक मालवीय, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, सुमित वैश्य, राघवेंद्र मिश्रा, दिलीप केसरवानी, अजय अग्रहरि, रणविजय सिंह, किशोरी लाल, मनोज मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, आलोक शुक्ला, क्षमा दुबे, ब्यूटी श्रीवास्तव, शिखा खन्ना आदि दक्षिणी विधानसभा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित