रामकृष्ण मिशन के नए अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज को ममता ने दी शुभकामनाएं

कोलकाता, 24 अप्रैल (हि.स.)। रामकृष्ण मठ और मिशन के नए अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद जी महाराज को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से उन्होंने बुधवार को लिखा है कि परम पूज्य स्वामी गौतमानंदजी महाराज को मेरा प्रणाम, जिन्हें आज बेलूर मठ में आयोजित मठ के न्यासी बोर्ड और मिशन के शासी निकाय की बैठक में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन का अध्यक्ष चुना गया है। वह दोनों संगठनों के 17वें अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में मठ और मिशन और अधिक सशक्त हो। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर