सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत

जलपाईगुड़ी, 25 अप्रैल (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक में बाइक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई है। घटना गुरुवार को माझियाली ग्राम पंचायत अंतर्गत पालपाड़ा राजकीय सड़क पर घटी है। मृतक का नाम कंदुरी नेछा (62) है। वह माझियाली ग्राम पंचायत के मोनिजोत इलाके की रहने वाली थी।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कंदुरी नेछा मवेशी को मैदान में बांधकर घर लौट रही थी। तभी राजकीय सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही एक बाइक ने कंदुरी नेछा को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गई। उन्हें बरामद कर पहले कालीनगर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उन्हें राजगंज ग्रामीण अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने कंदुरी नेछा को मृत घोषित कर दिया। राजगंज थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर