- डबल इंजन की सरकार में अपराध व अपराधियों का कोई स्थान नहीं - लल्लू सिंह
अयोध्या, 6 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत अन्य भाजपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायल भाजपा कार्यकर्ता बब्बन तिवारी का हाल जाना। बब्बन तिवारी लखनऊ से लौटते समय अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए खण्डासा गये हुए थे। यहां सपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके उपर जानलेवा हमला कर दिया। गम्भीर अवस्था में उनका जिला अस्पताल में चिकित्सकाें ने इलाज किया। इसके बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मुलाकात के बाद पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने रिश्तेदारी में गये थे। जब वहां से वह वापस जा रहे थे। तो रास्ते में सपा के कार्यकर्ताओं ने उनके उपर हमला कर दिया। इन्हें बुरी तरह से पीटा। काफी चोट आयी है। प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई कर रहा है। डबल इंजन की सरकार में अपराध व अपराधियों का कोई स्थान नहीं है।
पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मारपीट में घायल बब्बन तिवारी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के हैदरगंज के निवासी हैं। सपा के लोगों ने उनकी पिटाई की है। उनका हालचाल लिया। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। घटना में शामिल आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सपा भारी मतों से चुनाव हार रही है। अपनी हार की हताशा को छिपाने के लिए सपाई अराजकता फैला रहे हैं।
पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सपा का स्वभाव अराजकता का रहा है। समाज में भय व्याप्त करना व लोगो को गुमराह करना उनकी पुरानी आदत है। बब्बन तिवारी के साथ हुई घटना निंदनीय है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है। भाजपा की सरकार में किसी भी प्रकार के अपराध करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। हर व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
इस माैके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के अलावा कृष्ण कुमार तिवारी खुन्नू, सुनील तिवारी शास्त्री, परमानंद मिश्रा, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, करुणाकर पाण्डेय, पवन तिवारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय