हरीतिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति का अध्यक्ष गिरफ्तार

धमतरी, 7 अक्टूबर (हि.स.)।पशु धन प्रबंधन योजना के क्रियान्वयन के तहत बैटल कैंप की स्थापना के लिए हरीतिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के अध्यक्ष व वन मंडलाधिकारी के साथ अनुबंध हुआ था। काम शुरू करने विभाग से आरोपित अध्यक्ष ने बैंक खाते के माध्यम से छह लाख 67 हजार रुपये ले लिया, लेकिन काम शुरू नहीं किया और किसी तरह जानकारी भी विभाग को नहीं दी। वन विभाग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित अध्यक्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी उप वन मंडलाधिकारी धमतरी ने 31 मार्च 2023 को लिखित शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 मई 2011 को हरितिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति के अध्यक्ष डा मनोज सोनी एवं वन मंडलाधिकारी धमतरी के मध्य धमतरी वन मंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र के पशु धन प्रबंधन योजना के क्रियान्ययन के अंतर्गत बैटल कैंप की स्थापना के लिए दोनों के बीच अनुबंध हुआ था। अनुबंध की कुल राशि 66.67 लाख रुपये का था, जिसमें कार्य प्रारम्भ के लिए आरोपित डा मनोज सोनी को पत्राचार भी किया गया था और अनुबंध के अनुसार परियोजना की कुल राशि का 10 प्रतिशत राशि छह लाख 67 हजार का चेक वन मंडल अधिकारी धमतरी के यूनियन बैंक के खाता में चेक से अग्रिम राशि दिया गया था। आरोपित ने इस राशि को अपने बैंक आफ बडौदा रायपुर ब्रांच के खाता से आहरित कर प्राप्त होने के बाद किसी प्रकार कार्य प्रारंभ नही किया और न ही वनमंडलाधिकारी को सूचना दिया। आरोपित अध्यक्ष हरीतिमा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति को अग्रिम राशि को वापस करने वनमंडलाधिकारी धमतरी ने कार्यालय से कई बार पत्राचार कर वापस करने के लिए बोले जाने के बावजुद भी जमा नही किया। महालेखागार (छग)रायपुर व्दारा आडिट आपत्ति किये जाने पर इस शासकीय राशि का लेखा समायोजन नहीं हो पाया। आरोपित, शासकीय राशि कुल छह लाख 67 हजार रुपये को प्राप्त कर बिना कोई कार्य किये शासकीय राशि का स्वयं उपभोग कर गबन कर लिया।

आरोपित ने किया धोखाधड़ी- शासकीय वन विभाग के साथ आरोपित ने विश्वास भंग कर छलपूर्वक धोखाधडी कर आर्थिक हानि पहुंचाने का अपराध किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वनमंडलाधिकारी धमतरी के मध्य हुए पत्राचार एवं बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी तथा प्रकरण से संबंधित अन्य दस्तावेजों को पुलिस ने जब्त कर आरोपित मनोज सोनी 54 वर्ष निवासी मकान नं 511 सडक नंबर 04 स्मृति नगर थाना के पास भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित को पकड़ने में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश मरई, उप निरीक्षक विनोद शर्मा,प्रधान आरक्षक दिनेश तुरकाने, आरक्षक कुलदीप राजपूत,साजिद अली, भुनेश्वर त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर