गुरुग्राम: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बिगड़ी तबियत, मेदांता में भर्ती
- Admin Admin
- Mar 09, 2025

गुरुग्राम, 9 मार्च (हि.स.)। हरियाणा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की रविवार को तबियत बिगड़ गई। इस कारण से उन्हें यहां मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें भिवानी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था, लेकिन तबियत खराब होने के कारण वह नहीं जा पाई।
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को रविवार को तेज बुखार हो गया। उनका हालत बिगड़ती गई। इसी कारण से उन्हें मेदांता मेडिसिटी में लाया गया। उनके नजदीकी वासु शर्मा के मुताबिक रविवार काे उन्हें भिवानी में सावित्री देवी पार्क का उद्घाटन व महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए जाना था। इसी कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह मुख्य अतिथि थे। किरण चौधरी इस कार्यक्रम में पहुंचने ही वाली थी, इस बीच उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। स्थिति को देखते हुए उन्हें रास्ते से ही वापस गुरुग्राम मेदांता मेडिसिटी में लाकर भर्ती कराया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर