हिसार : ओझल होती हरियाणवी संस्कृति को बचाने में लगी दिलेर हरियाणा की टीम

नाच गाकर होली का त्योहार मनाती महिलाएं।विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।

परंपरागत वेशभूषा पहन नाच गाकर मनाई होलीलघु सचिवालय कॉलोनी पार्क में होली की धूम हिसार, 14 मार्च (हि.स.)। हरियाणवी सभ्यता व संस्कृति को बचाने की बात तो अनेक लोग करते हैं लेकिन उसको बचाने में बहुत कम लोग अपना योगदान दे पाते हैं। इसी ओझल होती ठेठ हरियाणवी सभ्यता को बचाने के लिए दिलेर हरियाणा की टीम ने बीड़ा उठाया हुआ है जिसका उदाहरण हिसार के पार्क में देखने को मिल रहा है। हर रोज हरियाणवी वेशभूषा पहनकर महिलाएं सभ्यता को बचाने की अपील करती हुई नजर आती है। होली के अवसर पर पर स्पेशल डांस कम्पीटिशन करवाया गया जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। दिलेर हरियाणा टीम की प्रधान कमलेश श्योराण बताया कि कुछ असभ्य हरियाणवी गानों की वजह से हरियाणा की संस्कृति को गलत नजर से देखा जाने लगा था। उनको मलाल था कि जो सभ्यता पूरी दुनिया में अलग पहचान रखती थी वह पाश्चात्य सभ्यता की भेंट चढ़ती जा रही थी। यही टीस उनका कब जुनून बन गई उन्हें पता भी नहीं चला। हिसार की दो महिलाओं से शुरू हुई मुहिम अब सैकड़ों महिलाओं तक पहुंच गई है। प्रधान कमलेश ने बताया कि हमें अपने बच्चों को हरियाणवी संस्कृति से परिचित करवाना चाहिए ताकि वह अपने जीवन में पुराने रीति-रिवाज, नैतिकताओं और परंपराओं को अपना सके। उन्होंने महिलाओं को नाच गाने के लिए प्रेरित किया और सभी महिलाओं के लिए हरियाणवी वेशभूषा भी अपने पैसों से खरीदकर दी। हर रोज सायं को सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर हरियाणवी वेशभूषा पहनकर नाच गाकर सभ्यता को बचाने का संदेश देती है। होली की संध्या पर आयोजित विशेष हरियाणवी डांस कम्पीटिशन का आयोजन करवाया गया जिसमे महिलाओं ने हरियाणवी गीतों पर प्रस्तुति देकर समां बांधा। देसी पोशाक और आभूषणों से सुसज्जित महिलाओं ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर तिलक लगाकर रंगों से रहित होली मनाई गई और पानी बचाने का संदेश समाज को दिया गया। आयोजन समिति ने कविता, रीना, सरोज, बिरमा, सुदेश नोरंगी, इंदू, लीला, धन्नो, कौशल्या, नन्ही, लक्ष्मी को सम्मानित किया। इस अवसर पर कमलेश, सुमन, सरोज, कविता, सरोज कुमारी, रोशनी, शांति, इंदू, लीला, धन्नो रीना, कमलेश व दिलेर हरियाणा टीम की अनेक महिलाएं मौजूद थी।

विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

   

सम्बंधित खबर