भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित

कटिहार, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने भाग लिया।

कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम् के साथ हुई। जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल बनाने को लेकर लगातार कार्य कर रही है।

प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने मंडल में प्रवास के दौरान मंडल प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर कम से कम 100 बनाने का कार्य करें। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने विधानसभा में दिए गए लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा कर संगठन को मजबूत करें।

कार्यशाला में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, लोकसभा सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, राघवेंद्र सिंह, शोभा जयसवाल, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, मंजू चंद्रवंशी, शांति जायसवाल, आलोक मंडल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय झा, अनुसूचित जाति अध्यक्ष नेहा किरण सहित सभी 29 मंडल के अध्यक्ष महामंत्री मंच मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक मंडल प्रभारी विधानसभा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान की मंडल स्तरीय टोली के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

   

सम्बंधित खबर